होम = Breaking = चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पश्चिम बंगाल में ममता सरकार का बड़ा फैसला, सभी पुजारियों-मुअज्जिनों का बढ़ाया मानदेय

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पश्चिम बंगाल में ममता सरकार का बड़ा फैसला, सभी पुजारियों-मुअज्जिनों का बढ़ाया मानदेय

Mamata Hikes Honorarium for Priests, Muezzins: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले राज्य सरकार ने सभी पुजारियों-मुअज्जिनों के मानदेय को लेकर बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया X पर पुजारियों-मुअज्जिनों के प्रति माह मानदेय में इजाफे की घोषणा की है। इसके तहत मासिक मानदेय को 500 रुपए से बढ़ाकर 2000 प्रति माह कर दिया है। ममता बनर्जी के इस फैसले को राज्य में चुनावी दांव के रूप में देखा जा रहा है।

सीएम ममता ने कहा- TMC सरकर हर समुदाय का सम्मान करती है

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ये लोग हमारी समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें यह सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही, जिन्होंने नए आवेदन राज्य सरकार को प्रस्तुत किए थे, उन्हें भी मंजूरी दे दी गई है। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार हर समुदाय और परंपरा का सम्मान करती है और यह सुनिश्चित करती है कि हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षक को पूरा सहयोग और मान्यता मिले।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

PM मोदी की रैली से पहले कोलकाता में TMC और BJP वर्कर्स में हुई झड़प, जानें कौन सी पार्टी का नेता हुआ घायल

बंगाल