Bomb Threat to Maharashtra Legislative Assembly: महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और एहतियात के तौर पर दक्षिण मुंबई स्थित विधानमंडल परिसर को खाली करा लिया गया। बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा टीमें पूरे भवन की सघन तलाशी ले रही हैं, जबकि पुलिस धमकी भरा ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है।
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के इस रेलवे स्टेशन को मिला 36 घंटे में दूसरी बार बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच एजेंसियां हुई अलर्ट
मौके पर चल रही कड़ी सुरक्षा
एनसीपी-एसपी नेता संदीप क्षीरसागर ने कहा कि उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि बम की धमकी की खबर अफवाह है या सच, लेकिन सुबह उन्होंने विधान भवन में कुछ असामान्य गतिविधियां जरूर देखीं। उन्होंने बताया कि विशेष सत्र में उनका सवाल सूचीबद्ध था और जब वह मौके पर पहुंचे तो विधान भवन के मुख्य गेट बंद थे और वहां कड़ी सुरक्षा जांच चल रही थी। क्षीरसागर के मुताबिक वह करीब सुबह 9 बजे पहुंचे थे और स्थिति देखकर उन्हें किसी संभावित खतरे का अंदेशा हुआ।
विधानसभा परिसर में जगह-जगह तैनात है पुलिस
महाराष्ट्र का बजट पांच दिन पहले जारी हुआ था। अब सरकार द्वारा जारी बजट पर चर्चा चल रही है। ऐसे में परिसर में कई विधायक, मंत्री और VIP अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस ने अब इस धमकी के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी है। विधानसभा परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस दिख रही है।
ये भी पढ़ें: गुजरात के सरकारी ऑफिस और यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां हुईं अलर्ट

