LPG Cargo Ship from US Arrives at Mangalore Port: मिडल ईस्ट में ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। वैश्विक ऊर्जा सप्लाई को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच न्यू मंगलुरु पोर्ट पर LPG की बड़ी खेप लेकर PYXIS PIONEER नाम का कार्गो जहाज पहुंचा है, जो टेक्सास के The Port of Nederland से रवाना होकर भारत आया। अधिकारियों के मुताबिक इस खेप से देश में गैस सप्लाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज
ऐसे वक्त में जब ईरान-इजरायल के बीच बढ़ती टेंशन की वजह से मिडल ईस्ट एशिया में तेल और गैस सप्लाई पर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है, तब यह जहाज 72,700 टन LPG लेकर भारत पहुंचा है। यह खेप भारत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मिडिल-ईस्ट एशिया में हालात और बिगड़ते हैं, तो ग्लोबल एनर्जी मार्केट में ईंधन की कीमतों में उछाल आ सकता है। साथ ही, सप्लाई में बाधा भी पहुंच सकती है।
न्यू मंगलुरु बंदरगाह पर उतर रही है एलपीजी की नई खेप
न्यू मंगलुरु बंदरगाह पर जहाज से LPG उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सभी जरूरी जांच की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना ना रहे। इस तरह की सप्लाई भारत को ग्लोबल क्राइसिस के समय स्थिरता बनाए रखने में सहयोग करेगी।
ये भी पढ़ें: युद्ध के बीच बड़ा मोड़! ट्रंप का संकेत, क्या ईरान-इस्राइल संघर्ष जल्द थमेगा या बढ़ेगा संकट?

