होम = Breaking = लव मैरिज के 5 साल बाद पति ने तलवार से की पत्नी की हत्या, पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी

लव मैरिज के 5 साल बाद पति ने तलवार से की पत्नी की हत्या, पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी

Firozabad Wife Murder: उत्तर प्रदेश के नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में शुक्रवार शाम एक नृशंस घटना सामने आई, जब एक नशेड़ी पति ने कहासुनी के दौरान अपनी पत्नी के पेट में तलवार घोंप कर उसकी हत्या कर दी। घटना तब उजागर हुई, जब आधे घंटे बाद उसकी बहन मंदिर से लौटकर घर आई और उसने पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी। इस समय घर में केवल छह महीने की बच्ची मौजूद थी।

3 बच्चों की मां थी मृत महिला

पचोखरा क्षेत्र के गांव पमारी निवासी 27 वर्षीय सीमा देवी कुशवाह की पहली शादी फिरोजाबाद के सुहाग नगर के एक युवक से हुई थी। पति की शराब पीने की आदत और लगातार प्रताड़ना के कारण वह एक वर्ष बाद मायके लौट आई थी। इस विवाह से सीमा की एक बेटी भी थी। पांच साल पहले सीमा ने थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रामपुर के गोविंद शुक्ला से प्रेम विवाह किया और अपनी बेटी को भी अपने साथ नए ससुराल में ले आई थी। सीमा को दूसरे पति से दो बेटियां हुई। गोविंद नशा करने का आदी था। वह आए दिन नशे में पत्नी को पीटता था। शुक्रवार दोपहर तीन बजे गोविंद ने बच्चियों को बड़ी बहन लक्ष्मी के साथ गांव स्थित मंदिर पर नेजा देखने के लिए भेजा दिया। घर में दंपती के अलावा केवल छह माह की बच्ची थी। इसके बाद उसने तलवार घोंप कर पत्नी की हत्या कर फरार हो गया।

पुलिस की जांच में क्या सामने आया?

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ टूंडला अरुण चौरसिया और थानाध्यक्ष पारूल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। पुलिस जांच में पता चला कि सीमा के पेट में गहरा घाव था और उसके पेट व सीने पर तीन से चार और चोटें भी लगी थीं। सीमा की तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र छह वर्ष, चार वर्ष और छह महीने है। एसपी सिटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ी हत्या का प्रतीत हो रहा है और पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

बंगाल