Firing on Lawrence Bishnoi’s legal team: दिल्ली के कश्मीरी गेट ISBT के पास मंगलवार की देर रात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लीगल टीम के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, बाइक पर आए हमलावरों ने कर पर कई राउंड फायर किए और फरार हो गए। फायरिंग में एक शख्स के घायल होने की जानकारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षतिग्रस्त का वीडियो आया सामने
घटना के बाद क्षतिग्रस्त का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले की भयावहता साफ देखी जा सकती है। ताबड़तोड़ फायरिंग के कारण वकील की कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया है। इस हमले में गाड़ी के अंदर बैठा शख्स घायल भी हुआ है, हालांकि राहत की बात यह है कि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को दिल्ली के एक व्यस्त और बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया।
लॉरेंस फिलहाल जेल में है
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या, रंगदारी, वसूली समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। साल 2015 से लगातार जेल में बंद है और आरोप है कि वह अभी भी आपराधिक जगत का सरगना है और जेल के अंदर से ही साजिश रचता है। लॉरेंस के ऊपर मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला (2022) की हत्या का भी आरोप है।
ये भी पढ़ें: 10 करोड़ दो वरना मिट्टी में मिला देंगे: सिंगर बी प्राक को धमकी में लॉरेंस गैंग

