होम = Breaking = कुवैत के एयरपोर्ट पर ईरान ने ड्रोन से किया हमला, फ्यूल टैंक में भीषण विस्फोट

कुवैत के एयरपोर्ट पर ईरान ने ड्रोन से किया हमला, फ्यूल टैंक में भीषण विस्फोट

by | Mar 25, 2026 | Breaking, News Featured

Iran Drone Strike at Kuwait Airport: अमेरिकी-इजरायल संग युद्ध के बीच ईरान ने कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया। इस हमले से एयरपोर्ट पर बने फ्यूल टैंक में भीषण आग लग गई है। खाड़ी देश के उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन ने एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाया जिसके बाद आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग पर काबू पाने की हो रही है कोशिश

 नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने ऑनलाइन जारी एक बयान में कहा कि इस हमले से केवल “सीमित” नुकसान हुआ है। प्रवक्ता अब्दुला अल राजही ने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने तुरंत स्वीकृत आपातकालीन प्रक्रियाओं को लागू किया और आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को तैनात किया गया।

26 दिनों से जारी युद्ध में कुवैत पर कई हमले हुए

ईरान युद्ध बुधवार को 26वें दिन में प्रवेश कर गया है। बता दें कि 28 फरवरी से जारी इस युद्ध में ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों में बने अमेरिकी एयरबेस पर कई हमले कर चुका है। इनमें कई अमेरिकी सैनिकों व अधिकारियों की मौत भी हो चुकी है। ईरान ने मिसाइलों व ड्रोन से कुवैत में कई जगहों पर हवाई हमले भी किए हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के साथ ईरान के नए सुप्रीम लीडर बातचीत के लिए तैयार: रिपोर्ट

बंगाल