होम = Breaking = ईरान युद्ध पर पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का आया बयान, कहा- ‘मुस्लिम दुनिया में अस्थिरता की जड़ है इज़रायल’

ईरान युद्ध पर पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का आया बयान, कहा- ‘मुस्लिम दुनिया में अस्थिरता की जड़ है इज़रायल’

Pak Defence Minister’s Statement: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात खराब होते जा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि जोयोनिज्म (इजराइल) मुस्लिम दुनिया में अस्थिरता की बड़ी वजह है और यह मानवता के लिए खतरा है। असिफ ने आगे कहा कि मौजूदा संघर्ष ईरान पर थोपा गया है, जबकि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत के जरिए समझौता करने को तैयार था। उन्होंने पाकिस्तान की परमाणु ताकत को बाहरी खतरों के खिलाफ देश की सुरक्षा की ढाल बताया।

पाकिस्तान में वीजा अपॉइंटमेंट रद्द

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद नाराज भीड़ ने पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ ने दूतावास में तोड़फोड़ की। हिंसा में कई लोगों की जानें भी गई हैं व कई घायल हैं। इसे देखते हुए दूतावास पर सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए गए। वहीं, इजरालय-अमेरिका के हमले से ईरान में अब तक 742 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 176 बच्चे हैं। 750 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

शरीफ सरकार ट्रंप का गाजा बोर्ड छोड़ दे: लोधी

पाकिस्तान की पूर्व राजदूत मलीहा लोधी ने कहा है कि नवाज शरीफ की सरकार को ट्रम्प के बनाए “बोर्ड ऑफ पीस” से बाहर निकल जाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पाकिस्तान को शुरुआत में ही इस बोर्ड में शामिल नहीं होना चाहिए था। लोदी ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रम्प की सरकार कई देशों पर हमले कर चुकी है और गाजा में इजराइल की कार्रवाई में उसकी भूमिका रही है।

बंगाल