होम = Breaking = विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहे मौजूद

विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहे मौजूद

Kedarnath Dham Doors Open: श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर को 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया। मुख्यमंत्री धामी ने कपाट खुलने के मौके पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए चारधाम यात्रा के लिए सभी भक्तों का हार्दिक अभिनंदन किया।

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं की दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर साझा संदेश में कहा कि देवों के देव भगवान भोलेनाथ सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति प्रदान करें, यही उनकी मंगल कामना है। राज्यपाल ने इस अवसर पर “हर हर महादेव” का जयघोष भी किया।

रील-वीडियो बनाने पर रहेगी रोक

इस बार मंदिर प्रशासन ने नई गाइडलाइंस जारी करते हुए साफ किया है कि केदारनाथ धाम परिसर में किसी भी प्रकार की रील बनाना या वीडियोग्राफी करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है। रुद्रप्रयाग की एसपी निहारिका तोमर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल काउंटर और लॉकर सिस्टम की व्यवस्था की गई है, जहां भक्त अपने फोन सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर की पवित्रता और गरिमा बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करें और बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने से भी बचें।

मंदिर प्रशासन ने जारी की गाइडलाइंस

मंदिर प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और मंदिर परिसर की पवित्रता बनाए रखने में मदद करने की अपील की है। 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को चार धाम यात्रा के आधिकारिक तौर पर शुरू होने के साथ ही, बेस कैंपों में रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री जमा हो चुके हैं। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के लिए एडवाइज़री जारी की है कि वे भारी ऊनी कपड़े साथ रखें