होम = Breaking = कर्नाटक में शिवाजी जयंती के जुलूस पर पत्थरबाजी, हिंदू कार्यकर्ताओं ने बंद की दी चेतावनी

कर्नाटक में शिवाजी जयंती के जुलूस पर पत्थरबाजी, हिंदू कार्यकर्ताओं ने बंद की दी चेतावनी

Stone Pelting on Shivaji Jayanti Procession: कर्नाटक के बागलकोट जिले के किला ओनी इलाके में गुरुवार दोपहर को शिवाजी जयंती जुलूस पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। घटना कथित रूप से मस्जिद के पास होने से शहर में तनाव फैल गया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और हालात को काबू में पाया है।

मामले पर SP आया बयान

एसपी सिद्धार्थ गोयल ने कहा, “यह शिवाजी जयंती का जुलूस था और हम सभी पर्याप्त बल और उपकरणों के साथ मौजूद थे। जब जुलूस दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच शुरू हुआ और मस्जिद के पास पहुंचा, तो दूर से दो पत्थर फेंके गए। अब तक मिली जानकारी और वीडियो के अनुसार, एक पत्थर एक पुलिस कांस्टेबल को लगा और दूसरा मेरे कंधे पर। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद जुलूस सुचारू रूप से आगे बढ़ा और माहौल शांतिपूर्ण रहा।

हिंदू कार्यकर्ताओं ने दी बंद की चेतावनी

हिंदू कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे बागलकोट बंद का आह्वान करेंगे. मामले को बढ़ता देख पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

ये भी पढ़ें: लाउडस्पीकर को लेकर जबलपुर में बवाल; उपद्रवियों को हटाने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 15 गिरफ्तार

Tags : karnatka

बंगाल