Kanpur Lamborghini Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में लैंबॉर्गिनी से सड़क किनारे खड़े लोगों को उड़ाने के मामले में आरोपी तंबाकू कारोबारी और अरबपति का बेटा शिवम मिश्रा 7 घंटे बाद पुलिस हिरासत से छूट गया है। मामले में सुनवाई के लिए पुलिस आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची थी। आरोपी शिवम के वकील ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी थे लेकिन जज सवालों का जवाब नहीं दे पाने के चलते रिमांड की अर्जी खारिज कर दी गई। इस दौरान आरोपी द्वारा 20 हजार रुपए का बेल बॉन्ड भरने पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
आरोपी शिवम ने कार से कई लोगों को मारी थी टक्कर
बता दें कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 8 फरवरी को बेकाबू लग्जरी कार लैंबॉर्गिनी ने कई लोगों को टक्कर मारी थी। शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज से संकेत मिले थे कि घटना के वक्त आरोपी शिवम ही कार को चला रहा था, जबकि उसका पक्ष दावा करता रहा था कि कार ड्राइवर चला रहा था।
पुलिस ने इन बिंदुओं को बनाया आधार
पुलिस ने बीते 3 दिनों में घटनास्थल की मैपिंग, डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और गाड़ी के अंदर मिले फॉरेंसिक संकेतों को आधार बनाकर कार्रवाई तेज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवम को हिरासत में लिया।
‘मुआवजा’ मिलने के बाद वादी ने वापस ली शिकायत
कानपुर के हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी टक्कर मामले की जांच में बुधवार को उस समय एक नया मोड़ आ गया, जब मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने ‘मुआवजा’ मिलने के बाद इस सिलसिले में आगे कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करने की इच्छा जाहिर की।
ये भी पढ़ें: लेम्बोर्गिनी से तंबाकू कारोबारी के बेटे ने 6 को उड़ाया, कार मालिक के खिलाफ FIR कर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को छोड़ा

