होम = Breaking = जगदीप धनखड़ ने उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने का किया खुलासा, राहुल गांधी ने इस्तीफे को लेकर उठाए थे सवाल

जगदीप धनखड़ ने उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने का किया खुलासा, राहुल गांधी ने इस्तीफे को लेकर उठाए थे सवाल

Jagdeep Dhankhar Resignation Reason: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदपी धनखड़ ने अपने इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों पर पहली बार खुलकर जवाब दिया है। राजस्थान के सादुलपुर में सांसद राहुल कास्वां के घर पहुंचे धनखड़ ने साफ कहा कि उन्होंने कभी खुद को बीमार नहीं बताया। उनका कहना था कि इस्तीफा स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का फैसला था, न कि किसी गंभीर बीमारी की वजह से उठाया गया कदम।

ये भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर क्या बोले पीएम मोदी, एक्स पर पोस्ट की मन की बात

डॉक्टरों की सलाह पर दिया इस्तीफ

जगदीप धनखड़ ने बताया कि उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत पद छोड़ा था और यह फैसला डॉक्टरों की सलाह व अपनी सेहत के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए लिया गया था। उन्होंने कहा कि उप-राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात थी, लेकिन एक समय पर स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी जरूरी हो जाता है। अपनी इस्तीफा चिट्ठी में उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के सहयोग के लिए आभार जताया था, जिसकी झलक आज भी उनके शब्दों में दिखाई दी।

राहुल गांधी ने इस्तीफे पर उठाए थे सवाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि राज्यसभा में जगदीप धनखड़ के उप-राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उनकी आवाज गूंजती थी, वह अचानक से चुप हो गए हैं, पूरी तरह से चुप। तो, हम ऐसे समय में जी रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी यह बात पूछी उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व उप-राष्ट्रपति आखिर छिपे हुए क्यों हैं? क्यों ऐसी नौबत आ गई कि वह बाहर आकर एक शब्द भी नहीं बोल सकते? सोचिए, हम कैसे समय में जी रहे हैं। बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई को धनखड़ ने अचानक और अप्रत्याशित कदम उठाते हुए स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ के बाद कौन होगा भारत का अगला उपराष्ट्रपति ? इन नामों को लेकर तेज हुई चर्चा

बंगाल