होम = Breaking = लाउडस्पीकर को लेकर जबलपुर में बवाल; उपद्रवियों को हटाने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 15 गिरफ्तार

लाउडस्पीकर को लेकर जबलपुर में बवाल; उपद्रवियों को हटाने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 15 गिरफ्तार

Jabalpur violence: मध्‍य प्रदेश में जबलपुर के सिहोरा इलाके में 2 समुदाय के लोगों के बीच तनाव और झड़प के बाद बवाल मच गया। दरअसल क्षेत्र के दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान लाउडस्‍पीकर की तेज आवाज के बाद विशेष समुदाय से जुड़े युवकों ने मंदिर में तोड़फोड़ की। रोकने के दौरान 2 विशेष समुदायों में झड़प और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात बिगड़ता देख सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया और खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने मौके से 15 आरोपियों को दबोचा है।

पुलिस ने लिया एक्शन

घटना स्थल पर जबलपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जबलपुर रेंज के महानिरीक्षक सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और कानून प्रवर्तन अधिकारी सुरक्षा घेरा स्थापित करने और व्यवस्था को बहाल करने में जुट गए हैं। पुलिस ने दंगे में शामिल 2 दर्जन से अधिक उपद्रवियों की पहचान कर ली है। अशांति के दौरान इस्तेमाल किए गए कई वाहनों को भी सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है।

2 धार्मिक स्थलों हो सकती है उपद्रव की वजह

आजाद चौक पर मंदिर और मस्जिद धार्मिक स्थल एक-दूसरे के निकट हैं। माना जा रहा है दोनों समुदाय के लोगों में लाउडस्पीकर की तेज आवाज उपद्रव की वजह हो सकती है।

ये भी पढ़ें: सियासी संदेश या 2027 की तैयारी? लखनऊ में मोहन भागवत-योगी मुलाकात के क्या हैं मायने

बंगाल