होम = Breaking = इज़रायली PM नेतन्याहू ने लेबनान का किया दौरा, लड़ाई में शामिल अपने सैनिकों की सराहना की और बढ़ाया मनोबल

इज़रायली PM नेतन्याहू ने लेबनान का किया दौरा, लड़ाई में शामिल अपने सैनिकों की सराहना की और बढ़ाया मनोबल

by | Apr 13, 2026 | Breaking, News Featured

Netanyahu visited Lebanon: बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिण लेबनान का दौरा किया, जहां उन्होंने सुरक्षा हालात का जायजा लेते हुए संकेत दिया कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे रक्षा मंत्री, चीफ़ ऑफ स्टाफ, नॉर्दर्न कमांड के प्रमुख और रिजर्व सैनिकों के साथ मौजूद हैं। नेतन्याहू ने सैनिकों के मजबूत मनोबल और लड़ाई के लिए उनकी तैयारियों की भी सराहना की।

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र के भीतर भी अभियान जारी है और इसी रणनीति की वजह से सीमा पार से होने वाले हमलों के खतरे को काफी हद तक रोका गया है। उन्होंने बताया कि सेना एंटी-टैंक फायर जैसे खतरों को भी खत्म करने में जुटी है। नेतन्याहू के मुताबिक, अब तक कई अहम उपलब्धियां हासिल की जा चुकी हैं, लेकिन मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है और ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

गौरतलब है कि इज़राइल लगातार लेबनान में सैन्य कार्रवाई कर रहा है। इस बीच पाकिस्तान ने दावा किया था कि लेबनान पर भी युद्धविराम लागू होगा, लेकिन बाद में इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने ऐसे किसी समझौते से इनकार कर दिया।

Tags : Israel lebnon