Israel Claims Iran’s F-14 Jets Destroyed: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को इज़रायल ने ईरान की राजधानी तेहरान के बाद अब इस्फहान शहर के एयरपोर्ट पर हवाई हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया है। इज़रायली सेना ने कहा कि इस्फ़हान शहर के एयरपोर्ट पर हमले के अलावा कई एफ-14 फाइट जेट को नष्ट किया गया है। हालांकि, इजरायल ने इन फाइटर जेट की संख्या नहीं बताई है।
इजरायली सेना का सोशल मीडिया पर आया बयान
इज़रायली सेना ने सोशल मीडिाय टेलीग्राम पर कहा कि ईरान के इस्फहान में एक एयरपोर्ट पर हवाई हमले किए गए। हमले में F14 फाइटर जेट भी तबाह किए गए। साथ ही कहा कि इजरायली एयर फोर्स के विमानों के लिए खतरा पैदा करने वाले डिटेक्शन सिस्टम और एयर डिफेस सिस्टम पर हमला किया गया।
ईरानी विदेश मंत्री ने दी चेतावनी
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने क़ेशम द्वीप पर स्थित मीठे पानी के विलवणीकरण संयंत्र पर हमला करके एक घोर और घृणित अपराध किया है। इससे 30 गांवों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। अब्बास अराघची ने x पोस्ट में कहा कि ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला करना एक खतरनाक कदम है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
सऊदी अरब ने ईरान को चेताया
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से सीधे बातचीत कर रियाद का रुख स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए किसी भी तरह की मध्यस्थता और संवाद के लिए तैयार है। रियाद ने यह भी साफ किया कि अब तक उसने अमेरिका को ईरान पर हमले के लिए अपनी हवाई सीमा या जमीन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी है। हालांकि प्रिंस फैसल ने चेतावनी दी कि अगर सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे या तेल ठिकानों पर ईरानी हमले नहीं रुके, तो देश अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए मजबूर हो सकता है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने तेहरान पर किया बड़ा हमला, तेल डिपो में लगी भीषण आग

