होम = Breaking = IRCTC मामले में दिल्ली कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, 3 मार्च को आरोप हो सकते हैं तय

IRCTC मामले में दिल्ली कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, 3 मार्च को आरोप हो सकते हैं तय

IRCTC Scam News: दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। मामले में ईडी ने लालू प्रसाद यादव के अलावा आरजेडी नेका तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

ये भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन! लालू परिवार पर कोर्ट का शिकंजा, क्या पूरा परिवार जाएगा जेल?

आरोप 3 मार्च को होंगे तय

रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा है कि मामले में 3 मार्च को आरोप तय होने के बाद कोर्ट फैसला सुना सकता है। हालांकि, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है और कोर्ट ने फिलहाल फैसला सुरक्षित रखा है।

यूपीए सरकार का है IRCTC घोटाला

आईआरसीटीसी घोटाला मामला यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल का है जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री हुआ करते थे। लालू प्रसाद यादव पर आरोप हैं कि उस वक्त उन्होंने अपने करीबी सहयोगी और राज्यसभा में राजद के सदस्य प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी एवं सुजाता होटल्स की मालकिन सरला गुप्ता और आईआरसीटीसी के अधिकारियों के साथ मिलकर ‘स्वयं को तथा दूसरों को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाने’ के लिए आपराधिक साजिश रची थी।

ये भी पढ़ें: राजद की कमान अब तेजस्वी के हाथ, लालू यादव ने सौंपा नेतृत्व

बंगाल