होम = Breaking = ईरान युद्ध जल्द हो सकता है खत्म! उप-विदेश मंत्री के बयान से अटकलें हुईं तेज़: रिपोर्ट

ईरान युद्ध जल्द हो सकता है खत्म! उप-विदेश मंत्री के बयान से अटकलें हुईं तेज़: रिपोर्ट

Iranian Deputy Foreign Minister: अमेरिका-इजरायली हमले में ईरान को बड़े स्तर पर नुकसान का सामना करना पड़ा है। सैकड़ों लोगों के मारे जाने और लाखों लोगों के पलायन के बाद ईरान के उप विदेश मंत्री साईद खातीबजादे का युद्ध को लेकर बयान सामने आया है। उनके बयानों से माना जा रहा है कि ईरान युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा। गौरतलब है, अमेरिका-इजरायल का ईरान के खिलाफ 28 फरवरी से कार्रवाई जारी है। बीते 6 दिनों में इस संघर्ष से खाड़ी देशों में भारी तनाव पैदा कर दिया है।

ईरान बंद कर सकता है न्यूक्लियर प्रोग्राम

हमले से पहले अमेरिका ने ईरान के साथ न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर कई दौर की बैठकें की। लेकिन नतीजा नहीं आने पर अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ अपना युद्ध छेड़ दिया। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई बड़े अधिकारियों की मौत हो चुकी है। इस बीच ईरान के उप-विदेश मंत्री साईद खातीबजादे का बयान सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट में उप-विदेश मंत्री के हवाले से बताया गया है कि अगर अमेरिका कोई संतोषजनक विकल्प पेश करता है तो ईरान अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद करने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप इस बयान विचार कर सकते हैं। क्योंकि उनका न्यूक्लियर प्रोग्राम पर ईरान को बातचीत के लिए तैयार करना और दबाव डालना एकमात्र उद्देश्य था। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ईरान की तरफ से फिलहाल ऐसा कोई बयान नहीं आया है। न ही कोई फाइनल एग्रिमेंट हुआ है। बल्कि इसे एक कंडीशनल ऑफर या अमेरिका को बातचीत की मेज पर लाने का एक संकेत माना जा रहा है।

इस युद्ध का दुनिया पर दिखा असर

हमले के बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। यहां तक कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का ऐलान कर दिया। इससे एशियाई देशों को जाने वाला तेल प्रभावित हुआ है। परिणाम रहा कि तेल की कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। यहां तक की सुरक्षा के लिहाज से कई एयरलाइंस कंपनियों ने फ्लाइट रद्द कर दिए। खाड़ी देशों में हमलों से लोगों में भय व्याप्त है। यहां तक कि मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस बंद होने से फ्लाइट्स रद्द या डाइवर्ट कर दी गई हैं। इसके अलावा शेयर बाजारों में गिरावट है और निवेशक सोने की ओर भाग रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच भारत के पास कितने दिन का बचा है क्रूड, जानिए कितने प्रतिशत खाड़ी देशों से आता है LNG

दुबई में ड्रोन से अमेरिकी दूतावास निशाने पर! US ने नागरिकों को UAE छोड़ने की दी सलाह

बंगाल