होम = Breaking = ईरान युद्ध के बीच खाड़ी देशों से 52,000 भारतीय अपने देश लौटे, सरकार ने शुरू की है 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा

ईरान युद्ध के बीच खाड़ी देशों से 52,000 भारतीय अपने देश लौटे, सरकार ने शुरू की है 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा

by | Mar 8, 2026 | Breaking, News Featured

Indians Return From Gulf Countries: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के बीच पश्चिम एशिया से बड़ी संख्या में भारतीयों की वतन वापसी हुई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक 1 से 7 मार्च के बीच 52,000 से अधिक भारतीय देश लौटे हैं, जिनमें से 32,107 लोग भारतीय एयरलाइंस के जरिए आए, जबकि बाकी लोग विदेशी कमर्शियल और नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट्स से भारत पहुंचे। मंत्रालय ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और वहां फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

सरकार ने शुरू की है 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा

विदेश मंत्रालय ने बताया कि खाड़ी देशों में बिगड़ते हालात को देखते हुए वहां फंसे भारतीयों की मदद के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। मंत्रालय ने क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों से स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी सलाहों का पालन करने की अपील की है। साथ ही विभिन्न देशों में स्थित भारतीय मिशनों ने लोगों की सहायता के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन भी शुरू की हैं।

खाड़ी देशों में 90 लाख भारतीय रहते हैं

खाड़ी देशों में करीब 90 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें से कई अपने परिवारों के मुख्य कमाने वाले हैं और भारत को बड़ी मात्रा में रेमिटेंस भेजते हैं। अनुमान के मुताबिक भारत को मिलने वाला एक तिहाई से अधिक रेमिटेंस मध्य पूर्व और खाड़ी देशों से आता है। वहीं इस साल जनवरी तक ईरान में 10,000 से ज्यादा भारतीय रह रहे थे, जबकि इजरायल में 41,000 से अधिक भारतीय मूल के लोग निवास करते हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई से मुंबई उतरा विमान, यात्रियों ने बताई आपबीती

बंगाल