होम = Breaking = ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच कनाडा की हो सकती है एंट्री, जानें PM कार्नी ने किसका साथ देने की कही बात

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच कनाडा की हो सकती है एंट्री, जानें PM कार्नी ने किसका साथ देने की कही बात

Canada To Enter Iran War News: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। बीते 6 दिनों से जारी इस युद्ध में अब तक ईरान को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, ईरान के जवाबी कार्रवाई में उसने इजरायल और अमेरिका के खाड़ी देशों में बने एयरबेस को नुकसान पहुंचाया है। इस बीच खबर आ रही है कि इस युद्ध में अब कनाडा भी शामिल हो सकता है। कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने कहा है कि वह अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा।

युद्ध में कनाडा किसका साथ देगा?

कनाडा नाटो देशों के संगठन का सदस्य है। अमेरिका-इरान युद्ध के बीच कनाडा पीएम कार्नी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि ईरान के खिलाफ कनाडा युद्ध में सेना भेजेगा या नहीं। उन्होंने कहा इस युद्ध में कनाडा अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा। लेकिन जरूरत पड़ने पर सैन्य मदद देने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। गौरतलब है, इससे पहले कार्नी ने कहा था कि अमेरिकी-इज़रायली हमले इंटरनेशनल कानून के खिलाफ हैं। अमेरिकी हमलों का समर्थन करने वाले मार्क कार्नी ने एक दिन पहले कहा था, “ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ मेल नहीं खाते।

युद्ध से ईरान, लेबनान और इजरायल में इतनी हुई मौतें

ईरान युद्ध में अब तक ईरान में 1,000 से अधिक, लेबनान में 70 से ज्यादा और इजरायल में करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संघर्ष में 6 अमेरिकियों की मौत हुई है। इस युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जबकि पश्चिम एशिया में लाखों यात्री फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: US Military Strike: अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को समंदर में डुबोया, 87 लोग थे सवार

बंगाल