US Iran War News: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिका के मध्यस्थ स्टीव विटकॉफ के बीच हुई मीटिंग के बाद अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई भी अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि तेहरान के शीर्ष स्तर मंजूरी मिलने के बाद विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिका के स्टीव विटकॉफ के बीच मीटिंग हुई थी। गौरतलब है, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को 25 दिन हो गए हैं। इस युद्ध में ईरान के अलावा इजरायल और खाड़ी देशों में बने अमेरिकी एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा है।
ट्रंप कर चुके हैं अमेरिका-ईरान के बीच मीटिंग होने का दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पिछले 2 दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच “अच्छी और सकारात्मक बातचीत” हुई है। उन्होंने इसे गहराई से हुई और रचनात्मक चर्चा बताया। ट्रंप ने यह भी कहा कि बातचीत के माहौल को देखते हुए ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ठिकानों पर हमले 5 दिन के लिए रोक दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी इशारा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुद जल्द ही फिर से खुल सकता है। ट्रंप ने यहां तक कहा कि भविष्य में इस अहम जलमार्ग को अमेरिका और ईरान मिलकर मैनेज कर सकते हैं।
गलिबाफ ने मीटिंग के दावों को नकारा
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद गलिबाफ ने साफ कहा कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है और ट्रंप के दावों को “फेक न्यूज” बताया। इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि दोनों देशों के बीच बयानबाजी जारी है और हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: टेक्सास में वैलेरो की तेल रिफाइनरी में भीषण विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी

