Iran’s parliament speaker warned to US: युद्ध के बीच ईरान में संसद स्पीकर मोहम्मद बगेर ग़ालिबाफ़ ने गुरुवार को अमेरिका और इजरायल को चेताया है। ग़ालिबाफ़ ने कहा कि अगर ईरानी द्वीपों पर हमला हुआ तो तेहरान अपना संयम तोड़ देगा। उन्होंने कहा कि ईरान की कार्रवाई का जो बुरा अंजाम होगा उसकी जिम्मेदारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की होगी। गौरतलब है, ईरान युद्ध को 13 दिन हो गए और एक-दूसरे पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिकी-इजरायली हमले में तेहरान में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हुई थी।
गालिबफर ने X पोस्ट में दी धमकी
ईरानी संसद के स्पीकर ग़ालिबाफ़ ने सोशल मीडिया X पर लिखा, “वतन या मौत!…ईरानी द्वीपों की मिट्टी पर कोई भी आक्रमण सभी संयम को तोड़ देगा। हम सभी संयम त्याग देंगे और आक्रमणकारियों के खून से फारस की खाड़ी को लाल कर देंगे। अमेरिकी सैनिकों का खून ट्रंप की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।” एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए, पश्चिम एशिया में ईरान युद्ध के विस्तार के दौरान खर्ग द्वीप पर कब्जे की आशंका जताई गई।
ईरान के लिए खर्ग द्वीप क्यों है अहम
ईरान के पास एक छोटा सा द्वीप है, जिसका नाम खर्ग है। खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी में ईरानी तट से लगभग 16 मील दूर स्थित है। इस वजह से ईरान के लिए इसकी सुरक्षा करना काफी मुश्किल भी है। क्योंकि, ईरान का यह हिस्सा आसानी से अलग-थलग हो सकता है. यह द्वीप ईरान के लिए इसलिए खास है, क्योंकि ईरान के 90 प्रतिशत कच्चे तेल का स्टोर है।
ट्रंप प्रशासन ने ईरान से बिना शर्त सरेंडर की मांग की
बीते दिनों में ईरान ने भी अमेरिका और इजरायल के सहयोगियों पर हमला तेज कर दिया है। ईरान बहरीन, UAE, सऊदी अरब, इराक के बंदरगाहों पर हमला तेज कर दिया है। ईरानी हमले की वजह से तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। ट्रंप प्रशासन ने ईरान से “बिना शर्त आत्मसमर्पण” की मांग की है।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव: ईरान ने ओमान के सलालाह पोर्ट पर तेल स्टोरेज टैंकों पर किया ड्रोन हमला

