US-Israel launch attack on Iran: इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई अहम शहरों पर हवाई हमले किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलों में खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और सुप्रीम लीडर खामेनेई के कार्यालय सहित कई संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके जवाब में ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू करते हुए इज़रायल पर कई मिसाइले मिसाइलें दागी।
ईरान के हमले पर इज़रायल ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिका और इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने इजरालय पर 400 से ज्यादा मिसाइलें दागी। इजरायली सेना के मुताबिक, ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों को देश की तरफ बढ़ते हुए ट्रैक किया। हालांकि, मिसाइलों को इजरायल रोकने की कोशिश कर रहा था। ये धमाके इज़रायली सेना द्वारा ईरानी हमले को नाकाम करने के लिए अपने हवाई रक्षा तंत्र का उपयोग करने की घोषणा के तुरंत बाद हुए। हमले से किसी भी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।
मिडल ईस्ट में 40 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात
मिडिल ईस्ट में अमेरिका की सैन्य मौजूदगी इस समय काफी मजबूत है। सेंटकॉम (CENTCOM) क्षेत्र में करीब 30 से 40 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। इसके अलावा, मध्य पूर्व और पर्शियन गल्फ में अमेरिकी नौसेना के लगभग 6 युद्धपोत मौजूद हैं। इनमें 3 गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर शामिल हैं, जो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और अन्य सैन्य अभियानों को अंजाम देने में सक्षम हैं।
ईरान में इंटरनेट प्रभावित
अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान के कुछ हिस्सों में इंटरनेट की पहुंच बाधित हुई है और कनेक्टिविटी सामान्य स्तर से 54% कम हो गई है।
ये भी पढ़ें: इजरायल और अमेरिका ने तेहरान समेत ईरान के 30 जगहों पर किए हमले, इजरायल ने बंद किया अपना एयर स्पेस

