Abbas Araghchi Accuses US of Targeting Civilians: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने ईरान के अरब मित्र देशों की जमीन का इस्तेमाल कर बच्चों और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया। अपने पोस्ट में अराग़ची ने कहा कि ईरान और अरब देश सदियों से प्यार, दोस्ती और आपसी सम्मान की भावना के साथ-साथ रहते आए हैं।
अरब देश की जमीन का हमले में हो रहा इस्तेमाल
विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि अमेरिकी हमलावरों ने हमारे अरब दोस्तों की ज़मीन से बच्चों और मासूमों को निशाना बनाया। जहां तक ईरान की जवाबी कार्रवाई की बात है, तो यह निश्चित तौर पर अमेरिकी अड्डों पर होगी।” ईरान पर अमेरिकी-इज़रायली हमले के बाद से ही मध्यपूर्व में तनाव है। अमेरिका और इसराइल ने 28 फ़रवरी को ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया, जिसमें ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई सहित कई बड़े अधिकारियों की मौत हो गई. अमेरिका-इसराइल के हवाई हमलों के जवाब में ईरान ने अपने अरब पड़ोसियों की ओर सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। ईरान ने अरब देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही है।
मेहराबाद एयरपोर्ट पर हुआ हमला
सोशल मीडिया पर सामने आए चश्मदीदों के वीडियो में तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर जलते हुए विमान और आसमान में उठता घना धुआं दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को ली गई सैटेलाइट तस्वीरों से भी संकेत मिला है कि उस समय एयरपोर्ट पर कई विमान मौजूद थे। ईरान की सरकारी मीडिया ने भी रिपोर्ट किया है कि एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों को निशाना बनाया गया है। यह घटना उस समय सामने आई जब इजराइली सेना ने ईरान में “बड़े पैमाने पर नए हमले” शुरू करने का दावा किया। इससे पहले 4 मार्च को भी इजराइल ने इस एयरपोर्ट को निशाना बनाया था और कहा था कि हमलों में ऐसे डिफेंस और डिटेक्शन सिस्टम को नष्ट किया गया जो उसकी वायुसेना के लिए खतरा थे।
इजरायल में मिसाइल हमलों की नई चेतावनी जारी
इजरायली सेना का कहना है कि उसने बीर शेवा, गाजा के आसपास के इलाकों और दक्षिणी इजरायल की ओर ईरान द्वारा किए गए नए मिसाइल प्रक्षेपणों का पता लगाया है।
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग की आग और भड़की, कुवैत में अमेरिकी दूतावास बंद, कतर ने ड्रोन हमला रोका, 14 देशों तक पहुंची लड़ाई

