Araghchi’s warning to Israel: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच ईरान की सेना ने इजरायली ऊर्जा सुविधाओं पर बड़े जवाबी हमले की घोषणा की है। ईरानी वायु सेना ने हाल ही में इजरायल द्वारा ईरानी तेल डिपो पर की गई बमबारी के जवाब में उत्तरी बंदरगाह शहर हाइफा की अहम ऊर्जा सुविधाओं को ड्रोन हमलों से निशाना बनाया है। इसके साथ ही ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने मिसाइलों और ड्रोन हमलों की 37वीं लहर शुरू करने का भी ऐलान किया है।
अराघची ने कहा- हमारी मिसाइलों ने तबाही मचाई
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका, इजरायल और डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए दावा किया कि ईरान के जवाबी हमले लगातार तेज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नहीं चाहते कि दुनिया देखे कि ईरान की शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएं इजरायल को उसकी आक्रामकता के लिए कैसे जवाब दे रही हैं। अराघची के मुताबिक जमीनी स्तर पर मौजूद सैनिकों की रिपोर्ट में ईरानी मिसाइलों से हुई भारी तबाही, घबराए हुए नेता और कमजोर पड़ती वायु रक्षा व्यवस्था का जिक्र है। उन्होंने यह भी कहा कि यह तो बस शुरुआत है।
इजरायल का आरोप- ईरान कर रहा है क्लस्टर बम का इस्तेमाल
इजराइल का कहना है कि ईरान क्लस्टर बमों का इस्तेमाल कर रहा है। इजराइल का कहना है कि ईरान पिछले 10 दिनों से चल रहे युद्ध के दौरान लगातार क्लस्टर बमों का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे इजराइल की पहले से ही कमजोर हवाई सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक जटिल और घातक चुनौती खड़ी हो गई है। ये बम ऊंचाई पर फटते हैं और दर्जनों छोटे-छोटे बम एक बड़े क्षेत्र में बिखर जाते हैं। रात में ये छोटे बम नारंगी रंग के आग के गोले जैसे दिखते हैं, इन्हें रोकना मुश्किल है और ये घातक साबित हुए हैं।
ये भी पढ़ें: ईरान तय करेगा युद्ध कब खत्म होगा: ट्रंप के जल्द युद्ध खत्म होने वाले बयान पर IRGC

