Indore Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में 24 साल की युवती की हत्या का मामला सामने आया है। बता दें कि अब आरोपी पीयूष धामनोटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडिया से बातचीत करते समय बेपरवाह हंसता दिख रहा है, मानो किए गए अपराध पर उसे कोई पछतावा ही न हो।
हत्या कैसे हुई?
पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी को आरोपी पीयूष ने युवती को अपने किराए के कमरे में बुलाया। वहां दोनों के बीच कथित रूप से बहस हुई, जो हिंसा में बदल गई। 13 फरवरी को द्वारकापुरी इलाके के किराए के कमरे से दुर्गंध आने की शिकायत मिलने पर पुलिस पहुंची।
बता दें कि दरवाजा तोड़ने पर अंदर युवती का शव पड़ा मिला। गले पर रस्सी के निशान थे, जिससे हत्या का अनुमान लगाया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को अगले दिन गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे, लेकिन शादी को लेकर मतभेद होते रहते थे।
आरोपी का बयान और पूछताछ
गिरफ्तार किए जाने के दौरान वीडियो में पीयूष मुस्कुराते हुए कहता है, ‘जो होना था, वो हो गया।’ पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि जब उसकी प्रेमिका अन्य पुरुषों से बात करती थी, तो वह असुरक्षित महसूस करता था।
अभियुक्त ने बताया कि उसने युवती के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगाकर उसे चिल्लाने से रोका। इसके बाद कथित रूप से रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जांच में यह भी पता चला कि हत्या के बाद आरोपी कमरे में ही रुका और शव के पास बैठकर शराब पीता रहा, उसके बाद वह पनवेल भाग गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसने पीड़िता के फोन का उपयोग कर आपत्तिजनक वीडियो भेजे थे।
फोरेंसिक और डिजिटल जांच
पुलिस ने बताया कि हत्या से पहले पीयूष ने छात्रा के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए थे। वारदात के बाद आरोपी बाजार से बियर खरीदकर पीता रहा और शव के पास ही काफी समय तक रुका। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि पीयूष ने छात्रा के साथ बनाए गए शारीरिक संबंध का वीडियो कॉलेज ग्रुप में शेयर किया था।
शादी का दबाव या कुछ और?
जांच में यह खुलासा हुआ कि छात्रा पीयूष से शादी का दबाव बना रही थी, जबकि दोनों के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। इस वजह से दोनों तनाव में थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी को शक था कि छात्रा किसी और युवक से भी फोन पर बातचीत करती थी।
पुलिस ने बताया कि हत्या से पहले आरोपी नशे में था और घटना की योजना पहले से बना चुका था। हत्या के बाद वह शव को फ्लैट में छोड़कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि पीयूष ने हाथ-पैर बांधकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, हालांकि आरोपी ने अभी इसे स्वीकार नहीं किया है।
एक साल से जान-पहचान और तनाव का आलम
आरोपी पीयूष और छात्रा लगभग एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। इस दौरान दोनों के बीच शादी को लेकर कई बातचीत हुई। छात्रा लगातार शादी का दबाव डाल रही थी, जबकि पीयूष के परिवार ने इसके खिलाफ विरोध किया।
जांच अधिकारी बताते हैं कि आरोपी ने विवाद सुलझाने के बहाने छात्रा को अपने फ्लैट पर बुलाया और फिर हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया। पीयूष को शक था कि छात्रा सोशल मीडिया के जरिए अन्य लड़कों से संपर्क में थी, जिससे उसकी असुरक्षा और गुस्सा बढ़ा।
पुलिस की कार्रवाई और पूछताछ जारी
बता दें कि आरोपी पीयूष धामनोतिया को पुलिस ने घेराबंदी के बाद गोवा से महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन में दबोच था। इंदौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी जांच में सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है शारीरिक संबंध, शादी का दबाव, नशे का असर और सोशल मीडिया की भूमिका।
ये भी पढ़ें: ब्लैक बॉक्स जलने पर अजित पवार के बेटे ने उठाए सवाल, VSR कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

