होम = Breaking = होर्मुज स्ट्रेट से निकला भारत का 7वां LPG से भरा जहाज, अब 17 जहाज हैं फंसे

होर्मुज स्ट्रेट से निकला भारत का 7वां LPG से भरा जहाज, अब 17 जहाज हैं फंसे

by | Apr 4, 2026 | Breaking, News Big, देश

LPG Tanker Green Sanvi Crosses Strait Of Hormuz: अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अब तक तनाव बरकरार है। आईआरजीसी ने होर्मुज स्ट्रेट से निकलने वाले जहाजों पर रोक लगाई है और जहाजों के आवागमन पर खतरा बना हुआ है। लेकिन इस बीच भारत की कूटनीति का कमाल है कि 7वां एलपीजी का जहाज ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर मुंबई पहुंच गया है। गौरतलब है, इससे पहले 6 एलपीजी जहाज इसी रास्ते भारत सुरक्षित आए।

LPG जहाज आने से लोगों को होगी राहत

ईरान युद्ध के चलते देश में तेल और गैस को लेकर संकट मंडरा रहा है। कई जगहों पर पेट्रोल और एलपीजी सिलेंडर को लेकर लंबी लाइनें देखी गई। भारत ने अब तक कूटनीति के दम पर होर्मुज स्ट्रेट से 7 एलपीजी के जहाज को सुरक्षित निकलवाया है। इस दौरान 44,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी आया। जो लोगों के लिए राहत की बात है।

होर्मुज स्ट्रेट से इन देशों के जहाजों को आने की है इजाजत

28 फरवरी को अमेरिकी हमले के बाद से होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ गया था। कई देश अपने जहाज को इस रास्ते भेजने से कतरा रहे हैं। हालांकि, ईरान ने कहा कि अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगी देशों को छोड़ बाकी देशों के जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ईरान की अथॉरिटीज से कोऑर्डिनेशन करना होगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज उन देशों के लिए खुला है, जो ईरान के संपर्क में हैं और जिनके ईरान से अच्छे रिश्ते हैं। ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, चीन, भारत, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को होर्मुज के रास्ते का इस्तेमाल करने की इजाजत है।

होर्मुज स्ट्रेट में अभी भी फंसे हैं 17 जहाज

होर्मुज स्ट्रेट में अब भी 17 भारतीय जहाज समु्द्र में फंसे हुए हैं। इनमें एलपीजी टैंकर्स ग्रीन आशा और जग विक्रम शामिल हैं। इनके जल्द भारत पहुंच जाने की उम्मीद है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से यह खबर दी है। बताया जाता है कि ग्रीन सान्वी से भारत करीब 44,000 टन एलपीजी पहुंचा है।