होम = Breaking = सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए जारी की नई एडवाइजरी; नागरिकों को दी गई जल्द छोड़ने की सलाह

सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए जारी की नई एडवाइजरी; नागरिकों को दी गई जल्द छोड़ने की सलाह

India Advisory for Indians: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के बावजूद भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। केंद्र ने हाई अलर्ट जारी करते हुए ईरान में मौजूद भारतीयों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। साथ ही दूतावास से संपर्क में रहने, बिना अनुमति अंतरराष्ट्रीय सीमा पार न करने और केवल सुझाए गए सुरक्षित रास्तों का ही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने जारी किए हैं हेल्पलाइन नंबर

भारत सरकार ने दूतावास के जरिए भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। ईरान में फंसे लोग इमरजेंसी नंबर +989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा cons.tehran@mea.gov.in ईमेल आईडी के माध्यम से भी सहायता ली जा सकती है। इससे पहले भी सरकार ने एडवाइजरी जारी कर भारतीयों को 48 घंटे तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी थी।

बंगाल