होम = Breaking = ट्रेड डील पर भारत और ब्राजील ने किए हस्ताक्षर, PM मोदी ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश एकसाथ

ट्रेड डील पर भारत और ब्राजील ने किए हस्ताक्षर, PM मोदी ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश एकसाथ

PM Modi meets Lula: भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय वार्ता में शामिल मुद्दों पर सहमति बनने के साथ ही ट्रेड डील पर हस्ताक्षर हो गया। यह ट्रेड डील दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को गति देंगे और इससे रिश्तों में भी मजबूती आएगी। डील में रक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति बनी।

ये भी पढ़ें: टैरिफ तूफान के बीच भारत और ब्राजील साथ: मोदी-लुला की नई रणनीतिक वार्ता

पीएम ने कहा- राष्ट्रपति लूला का भारत दौरा ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों नेताओं के बीच कई मुलाकातें हुई हैं और हर बार भारत के प्रति राष्ट्रपति लूला की गहरी मित्रता और विश्वास स्पष्ट रूप से महसूस हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति लूला का यह दौरा ऐतिहासिक AI इम्पैक्ट समिट को भी नई ऊर्जा देता है और दोनों देशों की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करता है। साथ ही कहा कि भारत-ब्राजील दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ एकसाथ हैं।

वार्ता का मकसद दोनों देशों में ट्रेड बढ़ाना

भारत-ब्राजील संबंधों पर राष्ट्रपति सिल्वा ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार सिर्फ 15 अरब डॉलर है, जिसे 30-40 अरब तक बढ़ाना चाहिए। वे 260 ब्राजीलियाई व्यवसायियों के साथ आए हैं ताकि अंतरिक्ष, रक्षा, फार्मा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी हो।

भारत में प्लांट खोलेगी ब्राजील की कंपनी

ब्राजील के राष्ट्रपति ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर भारत में प्लांट खोलेगी। उन्होंने कहा दोनों देश ग्लोबल साउथ के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और उदाहरण पेश कर सकते हैं।

रेअर अर्थ रिजर्व में दूसरा बड़ा देश है ब्राजील

ब्राजील दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रेयर अर्थ रिजर्व वाला देश है। जिसके पास लगभग 21 मिलियन मीट्रिक टन का विशाल भंडार है। इसके अलावा लिथियम, निकल, नियोबियम, ग्रेफाइट जैसे क्रिटिकल मिनरल्स प्रचुर मात्रा में हैं। ब्राजील का लक्ष्य सिर्फ रॉ मटेरियल एक्सपोर्टर न रहकर वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स (प्रोसेस्ड मिनरल्स) बनाना।

ये भी पढ़ें: ब्राजील में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 15 की दर्दनाक मौत; कई घायल

Tags : BRAZIL india

बंगाल