होम = Breaking = T20 World Cup: अभिषेक शर्मा की बल्लेबाज़ी फॉर्म पर आया इंग्लैंड के सैम करन का रिएक्शन, कहा- सेमीफाइनल के लिए हमारी तैयारी बेहतर

T20 World Cup: अभिषेक शर्मा की बल्लेबाज़ी फॉर्म पर आया इंग्लैंड के सैम करन का रिएक्शन, कहा- सेमीफाइनल के लिए हमारी तैयारी बेहतर

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को महाराष्ट्र के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सैम करन ने भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा की फ़ॉर्म को लेकर प्रतिक्रिया दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैम करन ने कहा, “फिलहाल हमारा पूरा ध्यान गुरुवार के मैच पर है। मुझे उम्मीद है कि अभिषेक दोबारा वैसी ही पारी नहीं खेलेंगे। हमारी तैयारी बेहतर है।”

ये भी पढ़ें: India vs England semifinal: तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत और इंग्लैंड, जानें पिछले दो मुकाबलों में किसने मारी बाजी

अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ 37 में बनाया था शतक

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप अब तक उतना अच्छा नहीं बीता है। इस टूर्नामेंट में अभिषेक 3 बार शून्य पर आउट हुए और कुल 6 पारियों में महज 80 रन बनाए हैं। वह इस फॉर्मैट के नंबर वन बल्लेबाज हैं। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पिछली द्विपक्षीय सीरीज में अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन किया था। यहां तक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर एक मैच में 37 गेंदों पर 100 रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया था।

संजू सैमसन के दम पर सेमीफाइनल में पहुंचा है भारत

भारत ने सेमीफाइनल का टिकट वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शानदार रन-चेज के बाद हासिल किया। जहां भारत ने संजू सैमसन के नाबाद 97 रन की पारी के दम पर सेमीफाइनल में पहुंच सकी। इसमें वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया, इसके बाद संजू सैमसन की यादगार पारी की बदौलत भारत ने 4 बॉल रहते पांच विकेट से जीत लिया। इस मैच में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों ने निराश किया था।

ये भी पढ़ें: ‘स्पेशल 97’ का धमाका! सैमसन की ऐतिहासिक पारी से ढह गया वेस्टइंडीज, भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

बंगाल