Defence Deal: इंडियन एयर फोर्स के बेडे़ में 114 फाइटर जेट राफेल शामिल होंगे। इससे एयर फोर्स की ताकत और बढ़ जाएगी। गुरुवार को इन फाइटर जेट की खरीदारी को लेकर रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील में राफेल के अलावा नौसेना के लिए 6 P-8I एयरक्राफ्ट भी खरीदे जाएंगे।
अब सीसीएस के पास जाएगा डिफेंस डील का प्रस्ताव
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली DAC में 3.25 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस प्रस्ताव को अब स्वीकृति के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास भेजा जाएगा।
भारत के पास हो जाएंगे 150 राफेल
भारतीय वायुसेना फिलहाल जिन 36 राफेल फाइटर जेट को इस्तेमाल करती है, उन्हें मिटयोर, मीका और स्कैल्प मिसाइलों से लैस किया गया है। ये सभी फ्रांसीसी मिसाइल है, लेकिन मेक इन इंडिया राफेल फाइटर जेट को भारत में बनी मिसाइलों से भी लैस किया जा सकता है। हालिया डील पूरी होने के बाद भारतीय वायु सेना के राफेल बेड़े में एयरक्राफ्ट की संख्या बढ़कर लगभग 150 हो जाएगी। वहीं, नौसेना 26 कैरियर-कम्पैटिबल राफेल विमान शामिल करेगी।
ये भी पढ़ें: यूक्रेन–फ्रांस का सबसे बड़ा फाइटर जेट डील: 100 राफेल से मजबूत होगी एयर डिफेंस

