होम = Breaking = मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर में आग लगने से झुलसे एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत, एक घायल को

मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर में आग लगने से झुलसे एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत, एक घायल को

6 People Burnt Dead in Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित लिसाड़ी गेट क्षेत्र किदवई नगर में सोमवार को एक घर में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस आगजनी में झुलसे 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। हालांकि, मामले में प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट या सिलेंडर गैस में आग भी वजह हो सकती है।

घर के ग्राउंड फ्लोर पर बना हुआ है कपड़े का गोदाम

जहां आग लगने की घटना सामने आई है वहां ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का गोदाम बना हुआ है। आग को देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया और उसके बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। घटना के वक्त घर में 2 महिला और 5 बच्चे थे। आगजनी में 6 की मौत व एक महिला झुलस गई है। मरीज को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है। फिलहाल, डीएम और एसएसपी ने हालात की समीक्षा की है।

ये भी पढ़ें: 210 रुपये में सुपरफास्ट यात्रा, नमो भारत का धमाकेदार आग़ाज़, बदल दी दिल्ली-मेरठ यात्रा

Tags : Meerut

बंगाल