होम = Breaking = Holi Special Train List: होली से पहले रेलवे का तोहफा, चलाई स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरी सूची

Holi Special Train List: होली से पहले रेलवे का तोहफा, चलाई स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरी सूची

Holi Special Train List: होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए घर लौटने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कदम त्योहार के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को कम करने और यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है।

इन विशेष ट्रेनों का लाभ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को मिलेगा। यात्री इन स्पेशल ट्रेनों में कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।

होली स्पेशल ट्रेनों का विवरण

जबलपुर-अयोध्या धाम होली स्पेशल

ट्रेन नंबर: 01705/01706 (02-02 ट्रिप)

01705: 03 और 10 मार्च 2026 को जबलपुर से शाम 7:40 बजे रवाना, अगले दिन सुबह 11:25 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।

01706: 04 और 11 मार्च को अयोध्या धाम से दोपहर 1:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:45 बजे जबलपुर लौटेगी।

जबलपुर-निजामुद्दीन होली स्पेशल

ट्रेन नंबर: 01701/01702 (02-02 ट्रिप)

02 और 09 मार्च 2026 को जबलपुर से रात 8:20 बजे रवाना, अगले दिन दोपहर 2:25 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी: 03 और 10 मार्च को शाम 3:45 बजे निजामुद्दीन से चलकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर लौटेगी।

रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट होली स्पेशल

ट्रेन नंबर: 02192/02191 (01-01 ट्रिप)

28 फरवरी 2026: रीवा से दोपहर 12:30 बजे रवाना, रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

वापसी: रात 10:15 बजे चलकर सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

02 और 03 मार्च 2026 के लिए वही समय-सारणी लागू रहेगी।

भोपाल-रीवा होली स्पेशल

ट्रेन नंबर: 01704/01703 (01-01 ट्रिप)

05 मार्च 2026: भोपाल से सुबह 10:30 बजे रवाना, रात 8:45 बजे रीवा पहुंचेगी।

वापसी: रात 10:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9:05 बजे भोपाल लौटेगी।

सोगरिया-दानापुर होली स्पेशल

ट्रेन नंबर: 09821/09822 (02-02 ट्रिप)

28 फरवरी और 07 मार्च: सोगरिया से रात 11:10 बजे चलकर अगले दिन रात 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी: 02 और 09 मार्च को मध्य रात्रि 1:15 बजे दानापुर से रवाना, अगले दिन 1:10 बजे सोगरिया लौटेगी।

रानी कमलापति-दानापुर होली स्पेशल

ट्रेन नंबर: 01667/01668 (02-02 ट्रिप)

27 फरवरी और 02 मार्च: रानी कमलापति से दोपहर 2:25 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी: 28 फरवरी और 03 मार्च को सुबह 11:15 बजे दानापुर से चलकर अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति लौटेगी।

ये भी पढ़ें: Holi 2026: होली से पहले जान ले घर पर कैसे बनाएं नेचुरल गुलाल, जानें आसान तरीका

बंगाल