होम = Breaking = हिमाचल प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों पर मचा बवाल, रिजल्ट से पहले छेड़छाड़ के आरोप; सड़कों पर उतरे छात्र और अभिभावक

हिमाचल प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों पर मचा बवाल, रिजल्ट से पहले छेड़छाड़ के आरोप; सड़कों पर उतरे छात्र और अभिभावक

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता स्थित जयोरा के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छात्रों और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि मार्च 2025 में हुई ड्रॉइंग परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

उत्तर पुस्तिकाओं को बोर्ड भेजने के बजाय स्कूल में रखने का आरोप

परिजनों के अनुसार, झंडूता परीक्षा केंद्र पर आयोजित परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को तुरंत बोर्ड को भेजने के बजाय कुछ समय तक स्कूल में ही रखा गया, जो नियमों के खिलाफ माना जाता है। परिणाम घोषित होने पर कई छात्रों को ड्रॉइंग विषय में बेहद कम अंक मिले, जिससे अभिभावकों और छात्रों को संदेह हुआ कि उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ की गई है।

मामले में की गई जांच करवाने की मांग

छात्रों और अभिभावकों की शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोप है कि फोरेंसिक रिपोर्ट में उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ और जवाबों में बदलाव के स्पष्ट सबूत मिले हैं। इस खुलासे के बाद मामला और गंभीर हो गया है। परिजनों का कहना है कि जिस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित हुई, उसी को कलेक्शन सेंटर भी बना दिया गया, जो बोर्ड के नियमों के खिलाफ है और इससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।