होम = Video Big News = Gyanodaya Conclave : डॉ. त्रिभुवन शर्मा ने युवाओं को दिया संदेश – “मेहनत ही सफलता की कुंजी”

Gyanodaya Conclave : डॉ. त्रिभुवन शर्मा ने युवाओं को दिया संदेश – “मेहनत ही सफलता की कुंजी”

Gyanodaya Conclave : न्यूज़ इंडिया 24×7 द्वारा आयोजित ‘ज्ञानोदय’ कॉन्क्लेव में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिभुवन शर्मा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “मेहनत कभी खाली नहीं जाती… जो लोग सपनों को हकीकत में बदलने की हिम्मत रखते हैं, वही इतिहास के पन्नों में अपनी पहचान छोड़ जाते हैं।”

ये भी पढ़े‘ज्ञानोदय’ कॉन्क्लेव में शिक्षा मंत्री का आह्वान: “शिक्षक मोबाइल छोड़ें, नवाचार पर करें फोकस”

यह कॉन्क्लेव शिक्षा, विज्ञान और ग्रामीण विकास पर केंद्रित है, जहां विशेषज्ञों ने ज्ञान के प्रसार और नवाचार पर चर्चा की। डॉ. शर्मा, जो हाल ही में जोबनेर वेटरनरी विश्वविद्यालय के पहले कुलपति नियुक्त हुए, ने पशुपालन क्षेत्र की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजस्थान जैसे कृषि-प्रधान राज्य में पशुपालन अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 50 प्रतिशत योगदान देता है। कॉन्क्लेव के दौरान न्यूज़ इंडिया 24×7 के एडिटर इन चीफ अरविंद चतुर्वेदी ने डॉ. शर्मा से पशु पालन पर विशेष साक्षात्कार लिया। चतुर्वेदी जी ने क्या पूछा देखिए…

बंगाल