Ghaziabad Girls Death: गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन नाबालिग बच्चियों के मामले में पुलिस ने शनिवार को उनके पिता चेतन से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चेतन ने अपने पारिवारिक जीवन से जुड़े कई तथ्य स्वीकार किए, जिनमें तीन शादियां और एक महिला के साथ लिव-इन संबंध शामिल हैं, जिसकी मौत गिरने से हुई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन ने बताया कि उसकी पहली पत्नी सुजाता है, लेकिन संतान न होने के कारण उसने पत्नी की सहमति से अपनी साली हिना से दूसरी शादी की। बाद में उसके सीलमपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला तब्बू से संबंध बने, जिसे वह राजेंद्र नगर स्थित फ्लैट में लेकर आया था।
पुलिस का कहना है कि वर्ष 2018 में तब्बू की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। चेतन ने दावा किया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था और जांच के बाद उसे क्लीनचिट मिल चुकी है।
पुलिस के अनुसार, तब्बू की मौत के बाद चेतन के तब्बू की एक रिश्तेदार टीना से संबंध बने। टीना के गर्भवती होने के बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इस तरह चेतन की तीन शादियां हुईं, जिनसे उसके पांच बच्चे हैं। इनमें से तीन बच्चियों की हाल ही में एक साथ मौत हुई है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान चेतन की पत्नियों ने उस पर कोई सीधा आरोप नहीं लगाया। हिना ने कहा कि उसकी शादी परिवार की सहमति से हुई थी, जबकि टीना ने बताया कि बाद में दोनों ने विवाह किया।
इस बीच, तब्बू की पहचान को लेकर भी सवाल उठे हैं। सीलमपुर निवासी दिलीप, जो खुद को चेतन का ससुर बता रहे हैं, ने दावा किया कि 2018 में गिरकर मरी लड़की उनकी 16 वर्षीय बेटी थी और उसकी चेतन से शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने कहा है कि दिलीप को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी धमकी को लेकर सांसद ओवैसी ने भारत सरकार को घेरा, कहा- चीन ले सकता है फायदा

