Gaza peace board: अमेरिका के वाशिंगटन में ‘गाजा पीस बोर्ड’ की पहली औपचारिक बैठक हुई। जहां पाकिस्तान की तरफ से पीएम शहबाज़ शरीफ पहुंचे। सामने आए वीडियो में पीएम शहबाज़ ग्रुप फोटो में अलग-थलग नज़र आए। बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई युद्धों को रुकवाने का दावा किया और साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले साल हुए संघर्ष में मध्यस्थता की बात दोहराई। हालांकि, भारत ट्रंप के इस दावे को खारिज करता रहा है। ट्रंप ने कहा ट्रंप ने कहा, “पाकिस्तान और भारत। यह बड़ा मामला था। मुझे लगता है कि आपको (शरीफ) खड़ा होना चाहिए। आइए, जरा खड़े हो जाइए. पाकिस्तान और भारत बहुत-बहुत धन्यवाद।” वीडियो में पीएम शहबाज़ सिर झुकाते हुए नज़र आए।
गाजा पीस बोर्ड का मकदम गाजा में शांति बहाल और शासन है
युद्धविराम के कार्यान्वयन और गाजा के भविष्य के शासन पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मानवाधिकार विशेषज्ञों का तर्क है कि ट्रंप द्वारा किसी विदेशी क्षेत्र के मामलों की निगरानी के लिए गठित बोर्ड की देखरेख करना औपनिवेशिक संरचना के समान है। गाजा पीस बोर्ड के तहत इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम देशों ने पहले ही अपनी सेना तैनात करने की प्रतिबद्धता जता दी है।
खाड़ी देश 4 बिलियन डॉलर की करेंगे मदद
गाजा पीस बोर्ड के लिए खाड़ी देशों ने संयुक्त रूप से 4 बिलियन डॉलर से अधिक की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की, जो इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष को सुलझाने और गाजा के पुनर्निर्माण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। मीटिंग में 20 सूत्री शांति योजना पर चर्चा करने के लिए 45 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें: किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन गिरफ्तार, जेफरी एपस्टीन कांड में हुई गिरफ्तारी

