Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर गांव में सोमवार रात हुई हिंसक झड़प ने पूरे इलाके को तनाव में डाल दिया। घटना के बाद कर्फ्यू जैसे हालात बन गए और पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी। अधिकारियों ने बताया कि दो गुटों के बीच हिंसक टकराव की स्थिति में पुलिस महानिरीक्षक खुद घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर हालात काबू में लाए।
गिरफ्तार आरोपी और पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने झड़प में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिला प्रशासन और पुलिस लगातार गांव में शांति बहाल करने के प्रयास कर रही है। हिंसक झड़प के मद्देनजर पूरे गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हैं। सुरक्षा कारणों से दमकल दल भी मौके पर मौजूद हैं।
हाल ही में जेल से हुए रिहा
सूत्रों के अनुसार, ये तीनों आरोपी करीब चार महीने पहले गिरफ्तार किए गए थे। आरोप है कि ये लोग इलाके में पुलिस और राहगीरों के साथ मारपीट, लूटपाट और गांव के शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर चुके थे। जेल से रिहा होने के बाद आरोपियों ने पुनः बकली गांव में शिकायतकर्ता और ग्रामीणों पर हमला कर दिया।
झड़प में आगजनी और तनाव
हिंसक घटना ने जल्दी ही सांप्रदायिक रंग ले लिया। दो समुदाय आमने-सामने आ गए और कुछ ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल, प्रशासन और पुलिस पूरे इलाके में निगरानी बनाए हुए हैं ताकि आगे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें: ‘किसने मां का दूध पिया है, गोली मारकर दिखाओ’, कथावाचक राजन जी महाराज ने अपनी टीम को मिली धमकी पर दी तीखी प्रतिक्रिया

