Mukul Roy Dies: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन हो गया है। रात करीब 2.35 के आसपास निधन हुआ है। मुकुल राय 72 साल के थे। वे लंबे समय से कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती थे। मुकुल रॉय पिछले कुछ महीनों से कोमा में थे। डॉक्टरों ने बताया कि अनुभवी नेता की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।
कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई मौत
मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय ने बताया कि वह लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। सुभ्रांशु ने कहा, “सब कुछ खत्म हो गया है। दोपहर करीब 1:30 बजे जोरदार कार्डियक अरेस्ट के बाद उनकी मौत हो गई। उसके बाद उन्हें वापस लाना मुमकिन नहीं था।”
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा बलों की 480 कंपनियां होंगी तैनात, 28 फरवरी को अंतिम वोटिंग लिस्ट होगी जारी

