Udhampur enconter News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद (JeM) के 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है दो आतंकवादी गुफा में छिपे है। सेना की व्हाइट नाइट कोर के तहत CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बसंतगढ़ इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
इस जंगल के पास गुफा में छिपे आतंकी
रामनगर के जाफर जंगल इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को गोली लगी, लेकिन वह अपने साथी के साथ गुफा के अंदर चला गया। रिपोर्ट के अनुसार, गुफा में दो भागने के रास्ते हैं। सुरक्षा बलों ने गुफा के एक हिस्से को विस्फोट के जरिए ध्वस्त कर दिया।
बीती शाम से जारी है फायरिंग
व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इंटेलिजेंस आधारित संयुक्त ऑपरेशन के तहत CIF डेल्टा के जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के साथ मिलकर उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में मंगलवार देर शाम से ऑपरेशन शुरू किया है। इलाके में घेराबंदी कर दी गई है और मुठभेड़ जारी है।
23 जनवरी: जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मारा गया
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 23 जनवरी को सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर उस्मान को मार गिराया था। आतंकियों की तलाश में पिछले एक हफ्ते से ऑपरेशन चल रहा था।
ये भी पढ़ें: Jammu and Kashmir : कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, अफसर समेत तीन जवान घायल

