होम = Cover Story Latest = सर्च ऑपरेशन के दौरान किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, जंगल क्षेत्र की हो रही है घेराबंदी

सर्च ऑपरेशन के दौरान किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, जंगल क्षेत्र की हो रही है घेराबंदी

Kishtwar encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चला रही थी। तलाशी अभियान के दौरान जंगलों में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग कर कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक इस इलाके में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।

मौके पर सुरक्षा बल भेजे गए

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर के आसपास चतरू क्षेत्र के मन्द्रल-सिंघूरा के पास सोनार गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई।ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए मौके पर अतिरिक्त बल क्षेत्र में भेज दिए गए हैं और घेराबंदी की जा रही है। मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने असम में अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- देश को चाहिए विकास, कांग्रेस नहीं