Elon Musk tax revelation: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्कर ने सोशल मीडिया X पर अपनी कमाई को लेकर बनने वाले टैक्स पर खुलासा किया है। मस्क ने कहा कि वे अपने पूरी लाइफ में $500 बिलियन यानी करीब ₹41.5 लाख करोड़ से ज्यादा का टैक्स चुकाएंगे। बता दें कि हाल ही में मस्क की कुल संपत्ति $852 बिलियन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
मस्क ने खुद को बताया इतहिसा सबसे बड़ा टैक्स पेयर
एक वीडियो का जवाब देते हुए टेस्ला के सीईओ मस्क ने खुद को इतिहास का सबसे बड़ा टैक्स पेयर बताया। उन्होंने मजाक में कहा, वे अब तक 10 अरब डॉलर से ज्यादा का टैक्स भर चुके हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, ‘मुझे लगा था कि शायद अमेरिकी टैक्स विभाग मुझे कोई छोटी सी ट्रॉफी भेजेगा। जैसे बच्चों को कराटे प्रतियोगिता जीतने पर मिलती है, वैसे ही कोई सस्ती सी चीज…लेकिन मुझे कुछ नहीं मिला।
मस्क की नेटवर्थ में हुआ 84 बिलियन का इजाफा
सीईओ मस्क की संपत्ति में हालिया उछाल उनकी रॉकेट कंपनी स्पेस-एक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फर्म xAI के विलय के कारण आया है। इस विलय के बाद बनी नई कंपनी की वैल्यू $1.25 ट्रिलियन आंकी गई है। इस नई कंपनी में मस्क की 43% हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत लगभग $542 अरब है। इसी डील की वजह से एक ही दिन में उनकी नेटवर्थ में $84 अरब का इजाफा हुआ।
ये भी पढ़ें: स्पेस-X का xAI के साथ हुआ मर्जर, कंपनी की वैल्यूएशन बढ़कर ₹1.12 लाख अरब हुई
