होम = Breaking = T20 World Cup 2026: एक और स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर, सिर्फ 8 मैच खेलने वाले प्लेयर को मिला मौका

T20 World Cup 2026: एक और स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर, सिर्फ 8 मैच खेलने वाले प्लेयर को मिला मौका

T20 World Cup 2026: क्रिकेट फैंस के लिए इंतजार खत्म हुआ और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज शनिवार से भारत और श्रीलंका में हो गया। पहले दिन कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे, लेकिन मैच शुरू होने से ठीक 12 घंटे पहले मेजबान श्रीलंका को अपने स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा। तेज गेंदबाज इशान मलिंगा चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह प्रमोद मधुशन को टीम में शामिल किया गया।

मलिंगा की चोट और मधुशन की वापसी

मलिंगा को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कंधे में चोट लगी थी। उन्होंने आखिरी मैच में केवल 8 गेंद ही फेंकी थीं, जिसके बाद उन्हें बाहर होना पड़ा। श्रीलंका के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि मलिंगा इस समय बेहतरीन फॉर्म में थे और पिछले 2 मैचों में 3 विकेट ले चुके थे।

उनकी जगह टीम में शामिल हुए 32 वर्षीय प्रमोद मधुशन, जो 3 साल बाद टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। मधुशन ने श्रीलंका के लिए अब तक 8 टी20 मुकाबलों में 12 विकेट लिए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी 3 विकेट हासिल किए थे।

ICC की मंजूरी के बाद बदलाव

टी20 वर्ल्ड कप के नियमों के अनुसार, स्क्वॉड में बदलाव की समयसीमा पूरी होने के बाद ICC की इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी जरूरी है। इसी प्रक्रिया के तहत मलिंगा की जगह प्रमोद मधुशन को टीम में शामिल किया गया। इससे पहले टीम इंडिया ने भी अपने स्क्वॉड में बदलाव किया था, जिसमें हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया था।

श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल जनिथ परेरा, चरित असलंका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षाणा, मतीशा पथिराना, दुष्मंता चमीरा, प्रमोद मधुशन, डुनिथ वेल्लालगे, कामिल मिशारा, जेनिथ लियानगे, पवन रत्नायके, मथीशा पथिराना। श्रीलंका के फैंस अब मधुशन की वापसी और टी20 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में आज पहले दिन होंगे ये 3 मुकाबले, जानिए कब और कहां किस टीम के साथ होगी टक्कर

बंगाल