Election Dates Announcement Today: पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का रविवार शाम 4 बजे से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान करेगा। गौरतलब है, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु की सरकारों का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है।
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव से पहले कांग्रेस नेता का आया बयान, कहा- DMK संग हमारा गठबंधन स्थाई नहीं
इन 5 राज्यों में क्या है बहुमत का आंकड़ा?
- असम: राज्य की विधानसभा में 126 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 64 सीट है। बता दें कि राज्य में फिलहाल बीजेपी नीत एनडीए की सरकार है। जो राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बना रही है। वर्तमान में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा हैं।
- तमिलनाडु: इस राज्य की विधानसभा में 234 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 सीट है। पिछले विधानसभा चुनाव में डीएमके ने एआईडीएमके को हराकर सरकार बनाई। वर्तमान में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हैं। इस बार राज्य के चुनाव में 2 नई पार्टियां हैं। एक्टर से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी टीवीके और वीके शशिकला की पार्टी एआईपीटीएमएमके है।
- पश्चिम बंगाल: राज्य में 294 सीटें विधानसभा की हैं। यहां सरकार बनाने के लिए किसी एक राजनैतिक दल 148 सीटों की जरूरत होगी। पिछले चुनाव में टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी रही, जिसने 215 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वर्तमान में सीएम ममता बनर्जी है। यहां पर टीएमसी से निष्कासित हुमायूं कबीर की पार्टी जनता उन्नयन पार्टी भी चुनावी मैदान में है।
- केरल: राज्य में विधानसभा की 140 सीटों पर मतदान होंगे। सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत आंकड़ा है। इस राज्य के चुनाव में क्षेत्रीय दलों का बोलबाला रहता है। एलडीएफ ने 99 और यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं। वर्तमान में पिनराई विजयन मुख्यमंत्री हैं।
- पुडुचेरी: राज्य में विधानसभा की 30 सीटों के लिए वोटिंग होगी। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 16 सीट है। पिछले चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने 16 सीटें जीती थी। वर्तमान में एनडीए के एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री हैं।
ये भी पढ़ें: असम में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली और दिल दोनों से दूर रखा

