होम = Breaking = पूर्वी कांगो में खदान के ढहने से दबकर 200 लोगों की हुई मौत, मरने वालों में पुरुष समेत महिलाएं व बच्चे शामिल

पूर्वी कांगो में खदान के ढहने से दबकर 200 लोगों की हुई मौत, मरने वालों में पुरुष समेत महिलाएं व बच्चे शामिल

Eastern Congo Mine News: पूर्वी कांगो के उत्तरी किवू प्रांत में बहुत बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां रुबाया कोल्टन (कोलंबाइट-टैंटलाइट) खनन क्षेत्र में भूस्खलन से कई खदानें ढह गईं, जिसमें कम से कम 200 लोग मारे गए। मरने वालों की संख्या अभी और अधिक बढ़ने की आशंका है। वहीं, मृतकों में खनन मजदूर, बच्चे और बाजार में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं और कुछ लोगों को समय पर बचाया गया।

खनन पर लगाई गई रोक

एम23 द्वारा नियुक्त गवर्नर ने घटनास्थल पर छोटे पैमाने के खनन पर अस्थायी रोक लगा दी है और खदान के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले निवासियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्वी कांगो दशकों से हिंसा का शिकार है, जहां सरकारी बलों, रवांडा समर्थित एम23 और अन्य सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष जारी है।

ये भी पढ़ें: ईरान के समुद्र में सेना उतारने के ऐलान पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अमेरिका ऐसे खतरनाक खेल को बर्दाश्त नहीं करेगा