होम = Breaking = भूकंप से कोलकाता में हिली धरती; तीव्रता 5.5 मापी गई, अब तक जानमाल के नुकसान की नहीं है सूचना

भूकंप से कोलकाता में हिली धरती; तीव्रता 5.5 मापी गई, अब तक जानमाल के नुकसान की नहीं है सूचना

by | Feb 27, 2026 | Breaking

Earthquake Jolts Kolkata: शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे कोलकाता में भीषण भूकंप आया। स्थानीय लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। कई लोग सुरक्षा के लिहाज से घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। एजेंसी ईएमएससी के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्टों में भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई गई है।

भूकंप का केंद्र बांग्लादेश रहा

भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना शहर से 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। भूकंप का झटका भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार दोपहर 1:22:30 बजे था। भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट होने के कारण कोलकाता और आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि नुकसान या हताहतों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

खबर पर अपडेट जारी है…

बंगाल