होम = Breaking = डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान: असली समझौते तक ईरान के आस-पास तैनात रहेगी US आर्मी, फिर बदलेगा रुख?

डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान: असली समझौते तक ईरान के आस-पास तैनात रहेगी US आर्मी, फिर बदलेगा रुख?

by | Apr 9, 2026 | Breaking, News Featured

Iran war Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने सख्त रुख का संकेत देते हुए कहा है कि अमेरिका की सैन्य ताकत ईरान और उसके आसपास तब तक तैनात रहेगी, जब तक ईरान किसी भी समझौते का पूरी तरह पालन नहीं करता। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर शर्तों का पालन नहीं हुआ, तो अमेरिका और भी कड़ी कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अमेरिकी जहाज, विमान, सैन्यकर्मी और हथियार क्षेत्र में मौजूद रहेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाए जा सकें।

शर्तों को मानने तक तैनात रहेगी सेना

डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिकी सैन्य संसाधनों की तैनाती का मकसद ईरान से जुड़े संघर्ष को रोकने के लिए हुए समझौते का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समझौते की शर्तों का उल्लंघन हुआ, तो अमेरिका तीव्र सैन्य कार्रवाई कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि अगर हालात बिगड़े, तो ऐसी गोलीबारी हो सकती है जैसी पहले कभी नहीं देखी गई होगी।

बंगाल