होम = Breaking = दिल्ली के 2 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हुई अलर्ट

दिल्ली के 2 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हुई अलर्ट

Delhi schools receive bomb threat: दिल्ली के 2 स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक, धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित फोर्स बाल भारती स्कूल को बमकी की धमकी मिलने के बाद जांच जारी है और मौके पर फायर ब्रिगेड के वाहन तैनात किए गए हैं।

अब तक नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

सघन जांच अभियान और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) की तलाशी के बाद, अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में है और यह एक ‘होक्स कॉल’ (झूठी अफवाह) प्रतीत हो रही है। फिलहाल अभिभावकों को शांत रहने की सलाह दी गई है और पुलिस धमकी भेजने वाले ईमेल के आईपी एड्रेस की जांच कर रही है।

बंगाल