होम = Breaking = दिल्ली के सरदार पटेल स्कूल में फिर मिला धमकी भरा मेल, पुलिस हाई अलर्ट पर

दिल्ली के सरदार पटेल स्कूल में फिर मिला धमकी भरा मेल, पुलिस हाई अलर्ट पर

Delhi School Threat: दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय में एक बार फिर धमकी भरा ईमेल प्राप्त होने की सूचना मिली है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रशासन ने तुरंत बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर ले जाया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर की पूरी जांच-पड़ताल की। सुरक्षा कर्मियों ने स्कूल में हर प्रवेश द्वार और जरूरी क्षेत्रों की जांच की ताकि कोई भी खतरा न रह जाए।

सभी सुरक्षा उपायों और चेकिंग के बाद प्रशासन ने स्कूल को सामान्य गतिविधियों के लिए फिर से खोल दिया। बच्चों और स्टाफ को सुरक्षा के साथ स्कूल में लौटने की अनुमति दी गई, स्कूल प्रशासन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश चुनाव में BNP की प्रचंड जीत, 17 साल बाद कमान संभालेंगे तारिक रहमान

बंगाल