होम = Breaking = दिल्ली के आरके पुरम में मुठभेड़, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार; एक घायल

दिल्ली के आरके पुरम में मुठभेड़, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार; एक घायल

Delhi RK Puram encounter: दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया, जिनमें से एक को पैर में गोली लगी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें पहले से सूचना मिली थी कि यह दोनों आरोपी इलाके में आ रहे हैं।

आत्मरक्षा में पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद इलाके में ट्रैप लगाया। जैसे ही दोनों बदमाश पुलिस के पास आए, उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया गया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे तुरंत काबू में कर लिया गया।

‘दरिंदा’ नाम से बदमाश का क्राइम रिकॉर्ड

दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश ने पूछताछ में बताया कि उसने अपना नाम बदलकर ‘दरिंदा’ रख लिया था। पुलिस ने बताया कि दरिंदा पर डकैती और कई अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Philippines Fire: दक्षिणी फिलीपींस में भीषण आग, हजारों लोग हुए बेघर; बचाव कार्य जारी

बंगाल