होम = Breaking = दिल्ली पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स के साथ हुई मुठभेड़, 3 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स के साथ हुई मुठभेड़, 3 गिरफ्तार

Lawrence Gang Shooters Arrested: दिल्ली के बवाना मुल्क नहर के पास दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक बवाना थाने की टीम ने मौके से 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश के घायल होने की सूचना है।

बदमाशों पर है कारोबारी की हत्या करने का आरोप

गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने तीन दिन पहले बवाना इलाके में ही कारोबारी को दौड़ा दौड़ाकर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लॉरेंस गैंग के रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने ली थी।

कारोबारी की हत्या की हिस्ट्री जुटा रही है पुलिस

पुलिस तीनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है। कारोबारी की हत्या किन वजहों से की गई और इसकी सुपारी किसने दी थी? साथ ही दिल्ली-एनसीआर में चल रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग में और कितने लोग शामिल हैं? किन-किन शूटर्स को कौन से टार्गेट दिए गए हैं? पुलिस की टीम इन सभी एंगलों पर पूछताछ कर रही है।

जनवरी में 2 शूटर किए गए थे गिरफ्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में जनवरी में हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया था कि आरोपी बाहरी और पूर्वी दिल्ली में दर्ज फायरिंग और जबरन वसूली के मामलों में वांछित थे। बयान में कहा गया था कि आरोपियों से दो स्वचालित पिस्तौल, जिंदा कारतूस, एक चोरी की स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली के रोहिणी में गट्टर में गिरे मजदूर की मौत, न्यूज़ इंडिया 24X7 की पड़ताल में प्रशासन की लापरवाही आई सामने

बंगाल