होम = Breaking = दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज; हल्की बूंदाबांदी ने सुबह में बढ़ाई सर्द, पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट

दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज; हल्की बूंदाबांदी ने सुबह में बढ़ाई सर्द, पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी रही। इससे सुबह में तापमान में गिरावट से एक बार फिर ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में हल्क बादल छाए रहेंगे और इस दौरान न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में फिर से बर्फबारी की हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

पिछले 2 दिनों से बढ़ रहा है तापमाम

मौसम में बदलाव तेजी से हो रहा है। पिछले 2 दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोपहर में लोगों को अभी से ही गर्मी का अहसास हो रहा है। संभावना है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। हालांकि इस दौरान सुबह और रात के वक्त ठंड का असर रहेगा।

16 फरवरी तक मौसम विभाग ऐसा जताया है अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 16 फरवरी तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है, जिसमें अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक नजर आ रहा है। मौसम अब लगातार साफ रहेगा और धूप निकलती रहेगी। बीच-बीच में बादल आते जाते रहेंगे और इसके अलावा फिलहाल दिल्ली एनसीआर में 16 फरवरी तक बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है और ना ही कोई घने कोहरे का पूर्वानुमान है। यानी कुल मिलाकर दिल्ली एनसीआर में 16 फरवरी तक का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

कोहरा कम होने के बाद हवा भी हुई खराब

सीपीसीबी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ के पास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 355 दर्ज किया गया है, जबकि मंगलवार को यह 271 दर्ज किया गया। बता दें कि इस स्तर की हवा को ‘खराब’ श्रेणी में रखा जाता है। दो दिन पहले रविवार को यह 189 रहा था। यानी दो दिन में इसके स्तर में लगभग 90 अंक की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR के मौसम में हो रहा है बदलाव, सुबह में कोहरा, दोपहर में धूप और शाम में हो रही है कंपकंपी

बंगाल